Skip to main content

तीसरी पीढ़ी ने पहली पीढ़ी को हराया, पोता जीता – दादा हारा

RNE NETWORK

राजनीति में परिवार ही नहीं रिश्तेदार भी आमने – सामने आते देर नहीं लगाते। रिश्ते चुनावी जंग में बहुत पीछे छूट जाते हैं और बाद में पछतावे के सिवाय कुछ भी हाथ नहीं आता।


इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक परिवार आमने सामने थे और परिणाम भी रोचक सामने आया। एक सीट पर तो तीसरी पीढ़ी ने पहली पीढ़ी को हरा दिया। मतलब पोते ने चुनावी जंग में अपने दादा को ही शिकस्त दे दी।


हरियाणा की राजनीति में देवीलाल परिवार का वर्चस्व है। ओमप्रकाश चौटाला ने उस विरासत को आगे बढ़ाया। ये बात इसी परिवार की है।


हरियाणा की रानिया विधानसभा सीट पर निर्दलीय व मंत्री रणजीत चौटाला चुनाव लड़ रहे थे, जहां उनके सामने उनके ही पोते अर्जुन सिंह चौटाला इनेलो के टिकट पर आ गये।अर्जुन सिंह ओमप्रकाश चौटाला के पोते व अभय सिंह चौटाला के बेटे हैं। पोते अर्जुन ने दादा रणजीत सिंह को शिकस्त दे दी।