Skip to main content

अभी तक बना है असमंजस, शिक्षक संगठन बदलाव नहीं चाहते

RNE NETWORK
राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन को लेकर अभी तक भी असमंजस बना हुआ है। हर साल 1 अक्टूबर से समय में परिवर्तन होता है और समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक किया जाता है। मगर इस बार इस मामले में अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।

शिक्षक संगठन मौसम की गर्माहट को देखते हुए बदलाव टालने की मांग कर रहे हैं। अभी तक शिक्षा विभाग ने इस पर कोई निर्णय नहीं किया है। आज दिन में निर्णय की संभावना है।


मौसम गर्म होने की बात
मानसून में इस बार अच्छी बारिश हुई है मगर दिन का तापमान अधिक रह रहा है। इस कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन न करने की मांग उठी है।


शिक्षक संगठन बदलाव नहीं चाहते
राज्य के अधिकतर शिक्षक संगठन स्कूलों के समय में परिवर्तन को 15 अक्टूबर तक टालने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 2022 व 2023 में भी ऐसा हुआ था।