Skip to main content

मौसम : सुहानी सुबह पर हल्की उमस, छितराए बादल, अभी मानसून दूर

  •  दो तीन दिन मानसून पूर्व की बूंदाबांदी होगी
  •  मानसून का प्रवेश 2 को संभव

आरएनई, बीकानेर

शुक्रवार की सुबह बीकानेर में मौसम सुहावना था मगर हल्की उमस भी थी। हल्के बादलों के कारण ये उमस बनी हुई थी। रात का कम रहा तापमान भी सुबह कम गर्मी का अहसास करा रहा था। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी आज घरों से निकले हुए थे मगर उमस उनको जल्दी थका रही थी। कल की बूंदाबांदी से गर्मी का अहसास जरूर कम हो रहा था।

आज आंधी की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी दोपहर बाद आंधी आयेगी एवं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। विभाग का मानना है कि कल बीकानेर का मौसम फिर से गर्म हो सकता है। कल भी आंधी व बूंदाबांदी ने बीकानेर का तापमान गिरा दिया।

जुलाई के शुरू में आयेगा मानसून
बीकानेर में दो – तीन दिन पूर्व मानसून की बूंदाबांदी होगी। उसके बाद जुलाई के आरम्भ में बीकानेर में मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बीकानेर में 2-3 जुलाई को मानसून की बरसात की संभावना बनी है। 5 जुलाई के बाद मौसम फिर शुष्क रहने की उम्मीद है।

कल हुई 20 जिलों में बरसात
कल जयपुर सहित राज्य के 20 जिलों में बरसात हुई। जयपुर के अलावा उदयपुर, जोधपुर, अलवर, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, कोटा, अजमेर, टोंक, जालौर, सिरोही, सीकर, झुंझनु, डूंगरपुर में तेज बरसात हुई।

आंधी, बूंदाबांदी की आज संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में आंधी व बूंदाबांदी की दोपहर बाद संभावना है। सुबह मौसम साफ रहेगा। कल अचानक से तापमान गिर गया। बीकानेर में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा रहा वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर 29 डिग्री पर आ गया।