
आज सुबह गर्म नहीं, हल्की हवा से राहत, आंधी – बारिश की संभावना, राज्य में 3 दिन रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, बदलेगा मौसम
RNE Network.
बीकानेर में शुक्रवार की सुबह गर्म नहीं थी। आज हल्की हवा चल रही थी, जिसके कारण राहत का अहसास हो रहा था। कल देर रात से मौसम हल्का ठंडा होने लग गया था। दिन की तेज गर्मी का असर भी कमजोर पड़ गया। सुबह गर्मी का जोर नहीं था तो मॉर्निंग वॉक के लिए भी लोग बड़ी संख्या में निकले।राज्य में पश्चिमी विक्षोभ:
राज्य में तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवा के साथ अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार विक्षोभ का सर्वाधिक असर 11- 12 अप्रैल को होने की संभावना है। 11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश की संभावना है।आज आंधी – बारिश सम्भव:
बीकानेर में आज लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। विक्षोभ के कारण आंधी व बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।