
इस बार 12 साल से कम वाले नहीं कर सकेंगे हज यात्रा, सऊदी अरब सरकार ने इस बार इनका वीजा जारी नहीं किया है
RNE Network.
हर बार की तरह सऊदी अरब जाकर हज करने वालों को लेकर इस बार बड़ा निर्णय किया गया है। पहले हरेक हज की यात्रा कर सकता था, मगर इस बार 12 साल से कम वाले हज यात्रा नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय हुआ है।इस बार 12 साल से कम उम्र के बच्चे हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने उन्हें वीजा जारी नहीं किया है। भारत के 291 बच्चों के आवेदन रद्द हो गये हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया, इंडिया के अनुसार हज – 2025 के लिए सऊदी अरब 12 साल से कम उम्र के बच्चों का वीजा जारी नहीं कर रहा।