Skip to main content

कॉल के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर, यूपी में युवक गिरफ्तार

RNE, NETWORK .

एक बार फ़िर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कॉल को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। कॉल नंबर की गहनता से तफ़्तीश की जा रही है। मामला अभिनेता सलमान खान से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। कॉलर ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आकर एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इसके बाद फोन कट गया।

यह मामला शनिवार का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी भरा कॉल मिलने के बाद कंट्रोल रूम ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। उन्हें मामले की जानकारी दी। वहीं, शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक 20 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया गया है।

युवक को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई के भाई का नाम सामने आया था। बताया गया था कि शूटर अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे। इससे पहले एक कैब गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गई थी। जांच में पता लगा था कि ये कैब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक की गई थी।