Skip to main content

ट्रम्प ने जकरबर्ग को चेतावनी दी कहा चुनाव में हेरफेर की कोशिश की तो होगी उम्रकैद

** अमेरिका ने दी है धमकी
** ट्रंप ने भी लगाए गंभीर आरोप

RNE, Network

अमरीकी चुनाव में राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रम्प ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पर 2020 के चुनाव के दौरान उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।
ट्रम्प ने कहा है कि अगर उन्होंने 2024 के चुनाव में हेरफेर करने की कोशिश की तो उन्हें उम्रकैद हो सकती है।

यह चेतावनी ट्रम्प की आगामी पुस्तक ‘ सेव अमरीका ‘ से आई है, जो 3 सितम्बर को बाजार में आ रही है। पुस्तक में जकरबर्ग पर 2020 के चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर मेटा के सीईओ या कोई और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अवैध गतिविधियों में शामिल होता है तो उसे आजीवन कारावास हो सकता है। दरअसल हाल ही में जकरबर्ग ने स्वीकार किया था कि बाइडन – हैरिस प्रशासन के अनुरोध पर उन्होंने कुछ सूचनाओं को सेंसर किया था। जकरबर्ग ने कहा था कि कोविड 19 से सम्बंधित सामग्री को सेंसर किया गया था।