अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर तीन दिन के आयोजन, 11 से 13 जनवरी तक आयोजन होंगे
 Dec 23, 2024, 09:52 IST
                                                    
                                            RNE Network अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर कई धार्मिक आयोजन पूरी भव्यता के साथ होंगे। प्राण प्रतिष्ठा 11 जनवरी 2024 को हुई थी। 
भारतीय पंचांग के अनुसार उस दिन पौष शुक्ल द्वादशी थी। आयोजन भारतीय पंचांग के अनुसार इसी दिन होगा। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस तिथि को ' प्रतिष्ठा द्वादशी ' नाम दिया है। इस बार आयोजन 11 से 13 जनवरी तक चलेगा। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार इस बार कार्यक्रम का स्वरूप प्राण प्रतिष्ठा समारोह जैसा ही होगा। 
इसमें बड़े संत और विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। उन संतों और गृहस्थों की सूची बनाई गई है, जो प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। तीन दिन में अयोध्या में श्रीराम मंदिर समेत 5 स्थानों पर विशेष आयोजन होंगे। यज्ञशाला में शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों के साथ अग्नि देव को आहुति दी जाएगी। दक्षिणी प्रार्थना मंडप में दोपहर बाद राग सेवा होगी। 