Skip to main content

मौसम : ठंडी हवाओं से शुरू हुआ गुरुवार, सुहावना मौसम, बादल भी दिखे

** राज्य में कल से फिर सक्रिय होगा मानसून
** ग्रामीण इलाकों में हो सकती है बारिश

RNE, Bikaner

बीकानेर में गुरुवार के दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। हवाओं के कारण न तो गर्मी थी और न उमस, इस वजह से मौसम बहुत सुहावना बना हुआ था। नीला आकाश प्रकृति की सुंदर छटा बिखेर रहा था। बादल भी साफ नजर आ रहे थे। मौसम की मेहरबानी के कारण लोग भी बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे और सड़कों पर भी आवाजाही अधिक थी।

राज्य में कल से मानसून
गुरुवार को प्रदेश में सिर्फ हल्की व मध्यम बारिश होगी। कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है। ये दौर 5 से 7 दिन तक जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 9 से 13 अगस्त तक मानसून पुनः सक्रिय होगा। कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की पूरी संभावना है।

मानसून ट्रफ लाइन इस जगह

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर व पिलानी से होकर गुजर रही है। जिसका असर कुछ जिलों में पड़ सकता है। कल इसी वजह से हल्की बारिश हुई।

कहीं कहीं आज भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन में बीकानेर में तापमान बारिश के कारण काफी गिर गया है। कल की तरह आज भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। कल अधिकतम तापमान गिरकर 30.6 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री पर आ गया। गर्मी का असर कम हो गया। आज बादल छाये रहेंगे और धूप भी निकलेगी।