
अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय भक्तों के लिए बढ़ाया, अब सुबह 6 बजे से रात 9.45 बजे तक हो सकेंगे दर्शन
RNE Network
अयोध्या धाम स्थित रामलला के मंदिर में दर्शन करने का समय अब भक्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। देश भर से भक्तो के बड़ी संख्या में अयोध्या आने के कारण उनकी सुविधा के लिए दर्शन के समय को बढ़ाया गया है।अब मंदिर के द्वार सुबह 7 बजे के बजाय 6 बजे खुलेंगे। ये नया समय सोमवार से शुरू हो गया है। नये शिड्यूल के अनुसार श्रद्धालु सुबह 6.30 बजे से 11.50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। बीच मे दोपहर 12 से 1 बजे तक मंदिर आरती के लिए बंद हो जायेगा।