Skip to main content

आज खास : द्वितीया 04:59 AM, राहु काल 05:52 PM से

आज का पंचांग

दिनांक : 07/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : आषाढ कृष्ण पक्ष

तिथि : द्वितीया 04:59 AM तक उपरांत तृतीया

वार : रविवार

सूर्योदय : 05:48 AM

सूर्यास्त :  07:36 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : पुष्य पूर्ण रात तक

योग : हर्षण 02:13 AM तक, उसके बाद  वज्र

करण : बालव 04:38 PM तक, कौलव 04: 59 AM उपरांत तैतिल

चन्द्रमा : आज कर्क राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मिथुन राशि में रहेगा

राहू काल : आज राहु काल का समय 05:52 PM – 07:36 PM

आज के त्यौहार एवं व्रत :  जगन्नाथ रथ यात्रा

अभिजीत मुहूर्त: आज  12:12 PM से 01:08 PM तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
 उद्वेग  05:50 AM  07:33 AM
  चर  07:33 AM  09:16 AM
  लाभ  09:16 AM  10:58 AM
 अमृत  10:58 AM  12:41 PM
  काल  12:41 PM  02:24 PM
 शुभ  02:24 PM  04:07 PM
 रोग  04:07 PM  05:49 PM
 उद्वेग  05:49 PM  07:32 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  शुभ  07:32 PM  08:49  PM
 अमृत  08:49 PM  10:07 PM
  चर  10:07 PM  11:24 PM
  रोग  11:24 PM  12:41 AM*
 काल  12:41 AM*  01:59 AM*
  लाभ  01:59 AM*  03:16 AM*
 उद्वेग  03:16 AM*  04:33 AM*
  शुभ  04:33 AM*  05:51 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें ǀआज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है ǀबहुत ठंडा भोजन खाने से बचें ǀअगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें ǀवित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा ǀ

वृषभ राशि : पिछले काफी समय से जिस अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज होने की उम्मीद है ǀखासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है ǀआज सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद हैǀ अपने प्रियजनों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें ǀसितारे कहते हैं की यदि आज कोई भी टकराव हुआ तो तुरंत बात बढ़ जायेगी ǀ

मिथुन राशि : आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है ǀ

कर्क राशि :आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे ǀ अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं ǀ अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे ǀकिसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा ǀ बोलते हुए सावधान रहें ǀकिसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है ǀ कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा ǀ

 

सिंह राशि : छोटी छोटी परेशानियां और असहमतियां दिन भर सामने आती रहेंगी ǀआपको इन छोटी छोटी बातों की उपेक्षा कर देनी है,नही तो आप अपनी मानसिक शांति को नष्ट कर लेंगे ǀ अपनी समस्याएँ किसी के साथ बांटने की कोशिश करें,आपको अच्छा अनुभव होगा ǀ एकांत की गतिविधियाँ आज बहुत अच्छी रहेंगी ǀ

कन्या राशि : सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे ǀइसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है ǀआपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं ǀइसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है ǀ आज आराम करें ǀ
तुला राशि : आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं ǀ आज कुछ अलग ना सोचें,इसका प्रभाव औरों पर अच्छा न पड़ेगा ǀ कोई भी काम करने से पहले ये मूल्याकंन दुबारा कर लें कि आप वास्तव में चाहते क्या हैंǀ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नया वाहन और दूसरी चीजें खरीदने हेतु समय उपयुक्त है ǀ
वृश्चिक राशि : वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ
धनु राशि :आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी ǀलेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे ǀ शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें ǀ आपको सफलता मिलेगी ǀपरिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें ǀ

मकर राशि :आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे ǀ दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय ,स्थान ,पैसा और यह तक कि अपना भोजन भी लगायेंगे ǀ लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे ,लेकिन अपनी सीमायें निर्धारित करें ǀ अपने बच्चों पर भी ध्यान दें,उन्हें कोई संकर्मण हो सकता है ǀघर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें ǀ

कुम्भ राशि : आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा ǀ

मीन राशि : आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा ǀ आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें ǀयह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए ǀ