Skip to main content

कोटा में शिव बारात के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आए बच्चे

आरएनई,स्टेट ब्यूरो।

महाशिवरात्रि जुलूस में भाग लेने वाले 14 बच्चे बिजली का करंट लगने से झुलस गए। इनमे दो बच्चो को मौत हो गई। घटना कोटा की है। कुन्हारी पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार सकतौरा इलाके में 10-16 साल की उम्र के बच्चे ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो बच्चे क्रमशः 100 और 50% जल गए, जबकि बाकी बच्चे 50% से कम घायल हुए।सभी घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे के आसपास हुई। कोटा शहर की एसपी अमृता दुहन ने बताया कि शुक्रवार को जब ‘शिव बारात’ का जुलूस कालीबस्ती से गुजर रहा था, तो जुलूस में शामिल एक लड़के के हाथ में 22 फुट ऊंची लोहे की छड़ ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन से छू गई।झंडा थामने वाला लड़का 100% जल गया। उन्होंने कहा कि उसे बचाने का प्रयास करने वाले अन्य लड़के भी झुलस गए, उन्होंने कहा कि उनमें से एक लड़का 50% तक जल गया। घायलों का उपचार जारी है।