Skip to main content

शिक्षा विभाग को छोड़ सभी विभागों में होंगे तबादले

आरएनई, बीकानेर। 

राज्य सरकार की तरफ से तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने के बाद आज से तबादलों की प्रक्रिया आरम्भ हो जायेगी। राज्य में तबादलों का ये काम 20 फरवरी तक, यानी कुल 11 दिन तक चलेगा। तबादलों के इस दौर में शिक्षा विभाग को छोड़कर सभी विभागों में तबादले होंगे। परीक्षाओं के कारण शिक्षा विभाग में तबादले नहीं किये जा रहे हैं।शिक्षा विभाग के अलावा शेष सभी विभागों, बोर्ड – निगमों और आयोगों में कर्मचारियों के तबादले होंगे। कई कर्मचारियों ने तबादलों के लिए आवेदन भी किये हैं। तो कुछ कर्मचारी तबादले की अर्जी लेकर विधायकों व मंत्रियों के चक्कर निकाल रहे हैं। माना जा रहा है कि परंपरा के अनुसार अधिकतर तबादले मंत्रियों और विधायकों की डिजायर पर ही होंगे। ये भी माना जा रहा है कि इस दौर में थोक के भाव तबादले हर विभाग में किये जायेंगे।