Skip to main content

Bikaner : जमादार एकता संघ की शोकसभा में अशोक व्यास को श्रद्धांजलि दी

RNE Bikaner .

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार व्यास के असामयिक निधन पर बुधवार को निगम परिसर में शोकसभा हुई।

जमादार एकता संघ की ओर से आयोजित शोकसभा में निगम उपायुक्त सहित सभी संवर्गों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर व्यास कि कर्तव्यपरायणता और कर्मचारी हित में किए गये कामों का स्मरण किया।

शोक सभा में उपायुक्त अर्पिता सोनी, जमादार एकता संघ के अध्यक्ष गणेश चंदेलिया, कर्मचारी नेता शिव लाल तेज़ी, गजराज चावरिया, प्रतीक झा, कृष्ण गोपाल पुरोहित, महेश आचार्य, रिधकरण प्रजापत, मुकेश पवार, बुलाकी सियोता, बुलाकीदास व्यास आदि ने विचार रखे।

शोक सभा में रवि चंदेलिया, सतीश चावरिया, किशन कुमार व्यास, ईश्वर जावा, कपिल जेदिया, राहुल धवल, शन्नी भाटिया, छोटूलाल चांगरा, कालूराम चंदेलिया, राकेश सियोता, अर्जुन चंदेलिया, राजेश चावरीया, अमित तेज़ी, भरत चागरा, नवरतन गोयल, जितेंद्र नैयर, भगवान दास, पंडित इंद्रचंद चागरा, नेमी चंद चागरा, सुभाष तेज़ी आदि मौजूद रहे।