Skip to main content

मौसम: खुशनुमा वातावरण से शुरू हुआ मंगलवार, हल्की हवाएं, गर्मी नहीं

RNE, BIKANER 

खुशनुमा वातावरण से बीकानेर में मंगलवार की शुरुआत हुई। हल्की ठंडी हवा चल रही थी और आकाश में बादल भी थे। गर्मी व उमस का जरा सा असर न होने के कारण लोग कल की तरह बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक को निकले हुए थे। कल शाम को बूंदाबांदी हुई जिस कारण ठंडी हवाएं चलने लगी, उससे पूरी रात ठंडी रही। सुबह तक वो ठंड बरकरार थी।

राज्य में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

मानसून ने इस बार राज्य में रिकॉर्ड तोड़ बारिश की है। कल भी 7 जिलों में बाढ़ के हालात थे। जयपुर सहित धौलपुर, करौली, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण इन जिलों की स्कूलों में आज भी अवकाश घोषित किया गया है।

आज हाड़ौती के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज हाड़ौती क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहां भारी बारिश हो सकती है। एक परिसंचरण तंत्र उत्तर पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है, इसके दो दिन तक बने रहने की संभावना है।

बीकानेर में बादल रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में बादल रहेंगे और धूप भी निकलेगी। कल न्यूनतम तापमान 28.4 व अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री पर पहुंच गया। अभी भी बीकानेर में बारिश की संभावनाएं बनी हुई है।