
Udaipur : महाराणा प्रताप के वंशज’ मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह का निधन
RNE Udaipur.
राजस्थान के उदयपुर से बुरी खबर सामने आई है। यहां मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह का निधन हो गया है। महाराणा प्रताप के वंशज 80 वर्षीय अरविंदसिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
सिटी पैलेस के शंभू निवास में उनका इलाज चल रहा था।
एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्षए मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्टए महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्टए राजमाता गुलाब कुंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के तौर पर लगातार सक्रिय रहे। वे भागवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे।
अरविंद सिंह ने अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने यूके के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी ली थी। अरविंद सिंह ने अमेरिका में कुछ समय जॉब भी की।
बीकानेर राज परिवार के दोहिते थे अरविंदसिंह मेवाड़ :
अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से बीकानेर राजपरिवार में भी शोक छाया है। वे बीकानेर राज परिवार के दोहिते थे। दरअसल उनके पिता भगवतसिंह मेवाड़ का विवाह बीकानेर के महाराजा गंगासिंहजी की पोती सुशीला कंवर बाईसा से हुआ था। ऐसे में बीकानेर की राज्यश्री कुमारी और अरविंद सिंह मेवाड़ रिश्ते मे ममेरे. फुफेरे भाई बहिन हैं।