Skip to main content

Udaipur : पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास गणगौर पूजा की आरती से झुलसी, गंभीर हालत में रैफर

RNE Udaipur.

राजस्थान के उदयपुर से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गिरिजा व्यास बुरी तरह झुलस गई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद ले जाया गया है। बताया जाता है कि वे गणगौर पूजा के दौरान आरती के दीपक से झुलस गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरिजा व्यास पूजा कर रही थी। इसी दौरान चुन्नी ने दीपक से आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने उनको चपेट में ले लिया और कोई कुछ कर पाता उससे पहले बुरी तरह झुलस गई। मीडिया में गिरिजा व्यास की बहू हिमांशी शर्मा का बयान सामने आया है। हिमांशी का कहना है, गणगौर की पूजा करने के बाद सभी अपने कामों में लग गये। इसी दौरान दीपक से चुन्नी ने आग पकड़ ली। पति और घर में काम करने वाली बसंत के साथ उन्हें हॉस्पिटल लेकर गये।

कौन है गिरिजा व्यास:

गिरिजा व्यास राजस्थान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री हैं। वे केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। राज्य की सरकार में मंत्री रहने के साथ ही महिला आयोग की अध्यक्ष सहित कई पदों पर रही हैं।