Skip to main content

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री भागीरथ चौधरी का किया स्वागत

RNE, Nokha.   

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का नोखा आगमन पर नोखा शहर मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती के नेतृत्व में स्वागत व अभिनंदन किया गया। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने बताया कि भारत सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए संकल्परत है मोदी के तीसरे कार्यकाल में सरकार ने किसानों को किसान समर्पण निधि की किश्त को बढ़ाकर किसानों के खाते में हस्तांतरण किया और किसानों की फसलों की एमएसपी निर्धारित की।

मंत्री ने बताया कि देश का किसान समृद्ध होगा तो देश की अर्थव्यवस्था स्वत: ही समृद्ध हो जाएगी , साथ मे किसानों को उच्च क्वालिटी के बीज व फर्टिलाइजर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़ मंडल अध्यक्ष डॉ महेन्द्र संचेती , जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान मंडल महामंत्री रमेश नाथ व राजाराम भादू , मंडल उपाध्यक्ष राम सोनी नरेंद्र राजपुरोहित , किसान मोर्चा के शिव माड़िया सुरपुरा के कैलाश भाम्भू रामनिवास सीगड़ जुगल बिश्नोई मुरली बिश्नोई युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील भाम्भू युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा गोपी खत्री वैभव रांकावत साँवर बिश्नोई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।