Skip to main content

झिंगिया ओराम का शनिवार रात को डेंगू के कारण हुआ निधन

RNE, NETWORK.

बरसात के बाद अब डेंगू ने पांव पसारने आरम्भ कर दिए हैं। हालांकि भारत में डेंगू से बचाव के टीके पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है और शीघ्र ही ये टीका तय होना है। अभी ये काम परीक्षण की प्रक्रिया में चल रहा है। 

मगर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी का डेंगू के कारण निधन हो गया। ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का शनिवार रात को डेंगू के कारण निधन हुआ। उनका भुवनेध्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। केंद्रीय मंत्री ओराम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका इलाज भी अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल, झिंगिया ओराम डेंगू से पीड़ित थीं और शनिवार की रात 10.50 बजे आखिरी सांस ली। 58 वर्षीय झिंगिया अपने पति और दो बेटियों के साथ रहती थीं। केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री जुएल ओराम खुद भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका इलाज भी उसी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी पत्नी का इलाज चल रहा था।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जुएल ओराम की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शनिवार की रात को अस्पताल का दौरा भी किया था। सीएम माझी के अलावा ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और अन्य भाजपा नेताओं ने भी झिंगिया ओराम को श्रद्धांजलि दी।

सीएम माझी ने कहा कि झिंगिया ओराम ने जुएल की लंबी राजनीतिक करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जुएल ने झिंगिया से आठ मार्च 1987 में शादी की थी। परिवारवालों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सुंदरगढ़ जिले के उनके गांव में किया जाएगा।