Skip to main content

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का वीडियो वायरल

RNE, NETWORK .

मोदी सरकार की एक महिला मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने के साथ ही मंत्री ट्रोल भी हो रही है। दरअसल यह वीडियो धार, मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो एक स्कूल का है, जहां केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर पहुंची थीं। उन्हें बोर्ड पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” लिखना था लेकिन वह सही नहीं लिख पाईं। हालांकि धार सांसद सावित्री ठाकुर 12वीं पास हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव हुआ। इन उत्सवों में अलग-अलग जगह मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधि पहुंचे। इसी कड़ी में धार जिले के एक स्कूल में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंची थीं।

‘बेटी पड़ाओ बच्चाव’ लिख दिया :

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर बोर्ड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नहीं लिख पाईं। उन्होंने बोर्ड पर बेटी पड़ाओ बच्चाव लिख दिया।

इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री सावित्री ठाकुर को अपनी गलती का एहसास था, उनके साथ का कोई व्यक्ति टोकता भी है लेकिन वह सुधार नहीं कर पाईं।

दूसरी बार सांसद, पहली बार मंत्री, परिवार में कोई राजनीति में नहीं :

सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे दूसरी बार सांसद और पहली बार केंद्र में मंत्री बनी हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार सावित्री ठाकुर 12वीं पास हैं। परिवार में पति किसान हैं और पिता सरकारी कर्मचारी रहे हैं। सावित्री संघ से जुड़ी रही हैं।