Skip to main content

कांग्रेस का अनूठा आंदोलन : सड़कों पर गड्ढे भरो अभियान शुरू किया

  • फावड़े लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता, गड्ढे भरे
  • कांग्रेस का अनूठा आंदोलन : सड़कों पर गड्ढे भरो अभियान शुरू किया

RNE Bikaner.

बीकानेर में जहां जगह-जगह बारिश से बदहाली के निशान दिख रहे हैं वहीं कांग्रेस ने अब भाजपा सरकार और नगर निगम बोर्ड पर निशाना साधने के लिए अनूठा अभियान शुरू किया है। कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता फावड़े लेकर सड़क पर उतरे और मिट्टी से गड्ढे पाटे।

गड्ढे पाट मेयर पर निशाना साधा : 

गड्ढे भरो अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के सचिव मनोज चौधरी ने कहा, बीकानेर का दुर्भाग्य है कि ऐसा महापौर मिला जिसका बीकानेर की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से अफसर बेलगाम हैं। इसीलिए आज रानीबाजार से पीबीएम तक गड्ढे भरे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा, राहुल गांधी जी की सोच है कि भारत की जनता को राहत मिले और इसी सोच के लिहाज से हम कांग्रेस जन बीकानेर के गड्ढे भर रहे हैं यह हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में पाबूराम नायक, युवा नेता रमेश भादू, बलराज नायक, चंद्रकांत व्यास, एडवोकेट जितेंद्र नायक, युवा नेता विकास रावत, सुमित जोशी, महबूब रंगरेज, कैलाश ओझा, बाबूलाल, पप्पू नायक, राजूराम आदि शामिल रहे।