Skip to main content

पश्चिम बंगाल के शाकद्वीपीय समाज के पंडितों द्वारा वर्षों से निकल रहा पंचांग

आरएनई, बीकानेर ।

शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के विद्वान पंडितो, कर्मकांडी ज्योतिषियों के गहन वैचारिक मंथन से तैयार सार्वभौम भास्कर पंचांग का आज विमलांगन प्रांगण में विमोचन हुआ। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ बंधू चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा ने कहा की इस पंचांग का निर्माण वर्षो से किया जाता रहा है और इस पंचांग का लाभ सभी वर्गो को मिलता है।

भाई बंधू चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा समाजसेवी कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा की पश्चिम बंगाल के विद्वान शाकद्वीपीय पंडितो के अथक घंटो के वैचारिक मंथन के बाद पंचांग का निर्माण किया जाता है देश काल परिस्थिति के अनुरूप हर क्षेत्र के लोगो को इस पंचांग का लाभ मिलता है, हर तिथि और त्योहार की समय काल गणना बहुत ही सुझबुझ से तैयार हुई है।

ओबीसी मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम सेवक ने कहा यह पंचांग सनातन धर्म की सभी विशेषताएं लिए हुए है। वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव शर्मा ने कहा की आप सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ इसके लिए आभार। इस अवसर पर दुर्गादत भोजक, जितेंद्र भोजक, निशा, अश्वनी चौधरी, राकेश , सतीश, जैनेंद्र, पिंकी, स्वेता कौशिक सहित समाज के गणमान्य जन मोजूद थे। संचालन युवा साथी नितिन वत्सस ने किया।