Skip to main content

विवादित बयानों की छांव में उत्तराखंड के मंत्री अग्रवाल का इस्तीफा, क्षेत्रवाद को लेकर दिए थे विवादित बयान, इस्तीफा देना पड़ा

RNE Network

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में क्षेत्रवाद को लेकर दिए विवादित बयानों के बाद राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का तीखा विरोध शुरू हो गया था। सदन से सड़क तक विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन खड़ा कर दिया। जनता भी मंत्री के विवादित बयान से सहमत नहीं थी। मंत्री के विरोध से उत्तराखंड की धामी सरकार आखिर दबाव में आ गई।अपने विवादित बयान पर घिरे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को त्यागपत्र सौंपा। सीएम ने अग्रवाल का त्यागपत्र राज्यपाल को भेज दिया। वहीं मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस ने प्रसन्नता जताई और खुशियां मनाई।