Skip to main content

रोहित कोठारी अध्यक्ष,अभिषेक भूरा सचिव व रितिक अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने

आरएनई, नोखा।

वैश्य सामाजिक सेवा संगठन का नवगठन श्री वीर हनुमान मंदिर प्रांगण, लाहोटी चौक नोखा में एक बैठक 16 जून रविवार को हुई। जिसमें संस्था का नवगठन सम्पन्न हुआ। संस्था का उद्देश्य सामाजिक सेवा करना है। नवगठन प्रकिया में सर्वसमति से अध्यक्ष पद के रूप में रोहित कोठारी का चयन हुवा व सचिव पद पर अभिषेक भूरा व कोषाध्यक्ष पद पर रितिक अग्रवाल का मनोनयन हुवा।

संस्था के नवमनोनित अध्यक्ष रोहित कोठारी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सेवा में शिक्षा, चिकित्सा, जीव दया व जरूरतमंद बच्चों को भामाशाह के सहयोग से पढ़ाने का खर्च संस्था द्वारा वहन किया जाएगा।इस प्रकल्प के लिए संयोजक के रूप में पुलकित ललवानी,राधे बाहेती,देवांश चाण्डक को नियुक्त किया गया। जिसको जल्द प्रयास कर आगे बढाया जाएगा।

बैठक में रोहित कोठारी, अभिषेक भूरा, जीतू कांकरिया, दिनेश राठी, जीतू करणानी, रितिक अग्रवाल, मोहित चाण्डक, नीरज चाण्डक, मनीष पारख, देवांश चाण्डक, राधे बाहेती, राजेश बागड़ी, पुलकित ललवाणी, नितेश राठी, प्रकाश चाण्डक उपस्थित रहे। संस्था के सचिव अभिषेक भूरा ने संस्था के नवगठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।