
वसुंधरा मानती है सिर्फ दो कास्ट, पुरुष और महिला, आहूजा के विवाद के बीच राजे का बड़ा बयान, साफ साफ बोल
RNE Network.
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य की दो बार मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे इन दिनों अपने क्षेत्र झालावाड़ के दौरे पर है और रोज अपने बयानों, ट्वीट से पूरे राज्य व देश की भाजपा का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।पहले उन्होंने पेयजल संकट को लेकर तल्ख टिप्पणी की तो मोदी के मंत्री तक को बोलना पड़ा। राज्य के नेताओं ने उनकी बात का समर्थन किया। राज्य सरकार ने कार्यवाही कर एसई को एपीओ किया। कई अन्य अभियंताओं पर भी गाज गिरनी तय है।
अभी टीकाराम जुली के राम मंदिर जाने के बाद उसे भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा गंगाजल से धोया गया। देश मे बवाल हो गया। भाजपा ने आहूजा की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी। तब से जाति को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर भी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपरोक्ष रूप से टिप्पणी की है।
झालावाड़ में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं केवल दो जाति, पुरुष और महिला मानती हूं। कोई अन्य जाति नहीं। हमें महिला का विकास करना है, ये मैं सदा से कहती रही हूं। राजे के इस बयान को लेकर अब कई अर्थ राजनेताओं ने निकालने शुरू कर दिए हैं।