Skip to main content

वसुंधरा के पुत्र दुष्यंत 3.70 लाख से जीते, गहलोत के वैभव 02 लाख से अधिक वोटों से हारे

  • आधिकारिक तौर पर 09 नतीजे घोषित, राजस्थान में भाजपा 14, कांग्रेस 11 (इंडिया गठबंधन)

RNE, NETWORK .

राजस्थान के चुनावी रण में इस बार बड़ा उलटफेर नजर आया। पिछले लगातार दो चुनाव में सभी 25 सीटें जीत चुकी भाजपा इस आंकड़े की हैट्रिक नहीं कर पाई और उसे 11 सीटों का नुकसान है। ये 11 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में गई है। इनमें से आठ कांग्रेस, एक-एक रालोपा, माकपा और बीएपी को मिली है। सबसे बड़ी जीत राजसमंद से भाजप प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ के नाम हुई है। उन्होंने कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 03 लाख 92 हजार 223 वोटों से हराया।

राजे ने ताकत दिखाई, गहलोत के बेटे हारे:

राजस्थान के चुनावी मैदान में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों पर सबकी नजर थी। इनमें से एक वसुंधराराजे के पुत्र दुष्यंतसिंह हैं जो इस बार फिर झालावाड़-बारा सीट से मैदान में थे। यहां पूर्व सीएम ने अपनी ताकत दिखाई और दुष्यंत ने कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया को 03 लाख 70 हजार 989 वोटों से हरा दिया।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने जालोर में भाजपा के लुंबाराम के हाथों 02 लाख 1543 वोटों से हार गए।

दो सी.पी.जोशी: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की शानदार जीत, कांग्रेस वाले बुरी तरह हारे

राजस्थान के चुनाव में दो सी.पी.जोशी पर भी सबकी नजर थी। इनमें से एक वर्तमान सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी हैं जो चित्तौड़गढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। इन्होंने कांग्रेस के उदयलाल आंजना को 03.70 लाख से अधिक वोटों से हराया।

दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी को भीलवाड़ा में भाजपा के दामोदर अग्रवाल ने 03 लाख 54 हजार 606 वोटों से हराया।

मंत्री मेघवाल, शेखावत, लोकसभाध्यक्ष बिड़ला जीते:

भाजपा के कई दिग्गज नेता और मंत्री चुनाव मैदान में थे। इनमें से बीकानेर से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। उन्होंने गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल को 55 हजार से अधिक वोटों से हराया।

जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखवत ने करणसिंह उचियारड़ा को 1.15 लाख वोटों से हराया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भाजपा छोड़कर गए प्रहलाद गुंजल को लगभग 42 हजार वोटों से हराया।

मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधानसभाध्यक्ष सी.पी.जोशी हारे:

राजस्थान में जहां एक ओर केन्द्र के मंत्रियों ने जीत दर्ज की वहीं मंत्री कैलाश चौधरी को बाड़मेर में बुरी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल जीते और निर्दलीय रवीन्द्रसिंह भाटी दूसरे स्थान पर रहे। कैलाश चौधरी को तीसरे स्थान पर रहे। सीकर से स्वामी सुमेधानन्द की हार भी चौंकाने वाली है। उन्हें माकपा के अमराराम ने 72896 वोटों से हराया।

जानिये भाजपा के 14 सांसदों ने कितने वोट लिए, कितने से जीते : 

S.No Parliament Constituency Winning Candidate Total Votes Margin
1 BIKANER (2) ARJUN RAM MEGHWAL 566737 55711
2 JAIPUR RURAL(6) RAO RAJENDRA SINGH 617877 1615
3 JAIPUR(7) MANJU SHARMA 886850 331767
4 ALWAR(8) BHUPENDER YADAV 631992 48282
5 AJMER (13) BHAGIRATH CHOUDHARY 747462 329991
6 PALI(15) P. P. CHAUDHARY 757389 245351
7 JODHPUR(16) GAJENDRA SINGH SHEKHAWAT 730056 115677
8 JALORE (18) LUMBARAM 796783 201543
9 UDAIPUR (19) MANNA LAL RAWAT 738286 261608
10 CHITTORGARH(21) CHANDRA PRAKASH JOSHI 888202 389877
11 RAJSAMAND(22) MAHIMA KUMARI MEWAR 781203 392223
12 BHILWARA(23) DAMODAR AGARWAL 807640 354606
13 KOTA(24) OM BIRLA 750496 41974
14 JHALAWAR-BARAN(25) DUSHYANT SINGH 865376 370989

कांग्रेस के ये 08 सांसद, इतने वोट लिए, इतने से जीते : 

S.No Parliament Constituency Winning Candidate Total Votes Margin
1 GANGANAGAR (1) KULDEEP INDORA 726492 88153
2 CHURU(3) RAHUL KASWAN 728211 72737
3 JHUNJHUNU (4) BRIJENDRA SINGH OLA 553168 18235
4 BHARATPUR (9) SANJNA JATAV 579890 51983
5 KARAULI-DHOLPUR (10) BHAJAN LAL JATAV 530011 98945
6 DAUSA (11) MURARI LAL MEENA 646266 237340
7 TONK-SAWAI MADHOPUR (12) HARISH CHANDRA MEENA 623763 64949
8 BARMER(17) UMMEDA RAM BENIWAL 704676 118176

ये भी बड़ी जीत : हनुमान बेनीवाल, अमराराम, राजकुमार रौत

S.No Parliament Constituency Winning Candidate Total Votes Margin
1 SIKAR(5) AMRARAM 659300 72896
S.No Parliament Constituency Winning Candidate Total Votes Margin
1 NAGAUR(14) HANUMAN BENIWAL 596955 42225
S.No Parliament Constituency Winning Candidate Total Votes Margin
1 BANSWARA (20) RAJ KUMAR ROAT 820831 247054