Movie prime

हाईवे पर बंदूक लहराकर डांस करने लगी महिला, Viral Video देख लोग बोले- इसे तो योगी जी ही सुधारेंगे 

 
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में आजकल युवा पागल हो गए हैं। लाइक्स व्यूज और कॉमेंट्स के चक्कर में लोग हर हद को पार कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अजीबोगरीब वीडियो बनाने लगे हैं।
 इस वीडियो में एक महिला सरेआम तमंचा लहरा कर डांस करती हुई दिख रही है। यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की बताई जा रही है जहां हाईवे पर हथियार का प्रदर्शन करने वाली महिला के खिलाफ लोगों ने सख्त नाराजगी जताई है और कार्रवाई करने की मांग की है।
 इस महिला की पहचान शालिनी पांडे के रूप में हुई है। @salinipandey60 नाम की आईडी यह महिला चलती है जिस पर 60000 से अधिक लोग उसे फॉलो करते हैं। महिला ने वीडियो में बताया है कि यह रेल कानपुर दिल्ली हाईवे पर शूट किया गया है।
 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @MishraRahul_UP नाम के यूजर ने वीडियो शेयर कर अप पुलिस और अन्य अधिकारियों को ट्रैक कर इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज किया।


 


 

 वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हरे रंग की साड़ी महिला ने पहना है और बीचो-बीच हाईवे पर एक बुंदेलखंडी गाने पर डांस कर रही है और बंदूक लहरा रही है।
 यूपी पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए महिला पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। एक पोस्ट पर बताया गया है कि यह महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती है।
 यह महिला अक्सर अलग-अलग अवतार में नजर आती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए और तुरंत महिला से पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। लोगों ने कहा है की सरेआम तमंचा लहरा कर नाचना बिल्कुल गलत बात है। तुरंत इस महिला पर एक्शन लिया जाए।