Skip to main content

प्लान इण्डिया संस्था ने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में दी जानकारी

आरएनई न्यूज। कोलायत

बज्जू उपखंड के ग्रांधी में सोमवार को प्लान इण्डिया संस्था द्वारा बाल विवाह जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक समन्वयक निशा चौहान ने बताया कि अक्षय तृतीया (आखातीज) को अबूझ मुहूर्त होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में बाल विवाह होने की संभावना रहती है।

प्लान इंडिया संस्था द्वारा 1 मई से 7 मई तक बाल विवाह जागरूकता सप्ताह के तहत अनेकों गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संग्रह बाल विकास मित्र अन्नाराम ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य मुद्दा बाल विवाह के दुष्टपरिणाम के बारे में जानकारी देना तथा बाल विवाह से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी गई।

बाल विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य पोषण शिक्षा और विकास को प्रभावित करता है। इसी के साथ शारीरिक मानसिक एवं शैक्षणिक विकास के अवसर भी कम हो जाते हैं। ग्रांधी कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल रितु चौधरी ने बालिका शिक्षा पर जानकारी दी गई। व्याख्याता प्रताप दास ने भी बाल विवाह न करने के बारे में जानकारी दी गई।

बाल विवाह जागरूकता सप्ताह के तहत खारिया पतावतान, नया गांव, लाखासर, राणासर, करणपुरा, गिराजसर, खजोड़ा, खिंदासर, मियांकौर, सियाणा, नैनिया, सेवडा, कोलासर आदि गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 1000 से अधिक लाभार्थियों महिला पुरुष किशोरी बालिकाओं जनप्रतिनिधि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए आशा सहयोगिनी एएएनएम आदि ने भाग लिया गया। उक्त कार्यक्रम में संग्रह बाल विकास मित्र विक्रम सिंह, पीराराम, प्रेमाराम किशन सिंह राम सिंह ने भी अपना सहयोग दिया।