Skip to main content

भाजपा व आप में नोंकझोंक, नहीं बन रही कोई सहमति

RNE, NETWORK. 

वक्फ संशोधन विधेयक पर कल गुरुवार को संयुक्त संसदीय समिति ( जेपीसी ) की बैठक शुरू हुई। इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा राज्यसभा सांसद मेघा कुलकर्णी व आप सांसद संजय सिंह के बीच तीखी बहस हुई। सांसद कुलकर्णी ने संजय सिंह पर अपमानजनक तरीके से बात करने का आरोप लगाया। बैठक में शामिल सांसदों के अनुसार संजय सिंह की टिप्पणी पर वे भावुक हो गई।

लंच के समय समिति के चेयरमेन जगदंबिका पाल के हस्तक्षेप के बाद संजय सिंह ने खेद भी प्रकट किया। बताया जाता है कि भाजपा के सांसद विपक्ष पर भ्रम फैलाने के भी आरोप लगाते रहे। दोनों पक्षों में अधिकतर समय आरोप प्रत्यारोप ही चलते रहे। ओवैसी ने भी समिति अध्यक्ष की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। बैठक में खूब हंगामा भी हुआ।