
War Siren in Bikaner : बीकानेर के गोगागेट पर लगभग 20 मिनट बजता रहा सायरन, लोग डरे
- बड़ी खबर: बीकानेर में गलती से बज गया सायरन, लोग डरे
- War Siren in Bikaner : बीकानेर के गोगागेट पर लगभग 20 मिनट बजता रहा सायरन, लोग डरे
- RNE ने सिविल डिफेंस के अधिकारियों को बताया तब चेते, सायरन बंद किया
वीडियो देखने के लिए यहां नीचे क्लिक करें 👇👇👇👇
RNE Bikaner.
ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद लगातार युद्ध जैसे हालात की तैयारियों के चलते सीमावर्ती जिले में सायरन बजते ही अलर्ट मोड पर आने और घरों में लौट जाने की हिदायतें दी गई हैं। हालांकि अब हालात सामान्य है लेकिन शनिवार सायं अचानक सायरन बजने से अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर मौजूद लोग एक-दूसरे की ओर से देखते हुए हालात की बात करने लगे। किसी ने भी अलर्ट या पूर्व घोषणा होने से इनकार किया। इस बीच लोग जल्दबाजी मंे घरों की ओर बढ़ते हुए भी नजर आये। पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों को फोन लगाकार इसकी जानकारी भी लेते रहे।
इस बीच rudranewsexpress ने सिविल डिफेंस के अधिकारियों को फोन से मौके पर बजता सायरन सुनाया। पूछा, क्या अभी किसी तरह की तैयारी या आपातकाल के सायरन बजाने का निर्देश हैं? अधिकारियों ने इस बारे मंे अनभिज्ञता जताई। इस बातचीत के कुछ ही मिनट बाद सायरन बंद हो गया। ऐसे में लगता है कि किसी तकनीकी खराबी, गलती या साइरन की टेस्टिंग करते हुए यह बज गया होगा। अलबत्ता सायरन बंद होने और किसी तरह की आपातस्थिति नहीं होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली।
पुलिस चौकी में चढ़कर बच्चे ने बजाया सायरन :
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक गोगागेट पुलिस चौकी पर सायरन लगा है। यहां चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था और गेट खुला था। इस बीच किसी बच्चे चौकी के दरवाजे से ऊपर चढ़कर MCB का स्विच ऊपर किया। ऐसे में सायरन बजने लगा। पूरे मामले को पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों से पूछताछ होगी।