Skip to main content

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन

RNE NATIONAL BUREAU.

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर और रीना कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार निर्मल कपूर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी और मुम्बई की कोकिला बेन हॉस्पिटल में भर्ती थी। निर्मल कपूर की मृत्यु से पूरा कपूर परिवार शोकमग्न है।

वर्ष 1955 में प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर से हुई थी शादी : 

प्रोड्यूसर सुरिंदर और निर्मल कपूर का विवाह वर्ष 1955 में हुआ था। सुरिंदर कपूर का निधन 2011 में हो गया था। निर्मल कपूर अपने बेटे-बेटियों और पोते-पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ के गई है।