
प्रचार की कमान वायनाड सांसद प्रियंका के हाथ, 19 जून को यहां होना है मतदान
RNE Network.
केरल विधानसभा की सीट नीलांबुर पर उप चुनाव हो रहा है। इस सीट को कांग्रेस व माकपा ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि केरल में अगले साल विधानसभा का चुनाव है, मगर इस उप चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।
नीलांबुर उप चुनाव में अब वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी की एंट्री हो गई है। वे प्रचार मैदान में उतर रही है। क्योंकि नीलांबुर सीट उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड का ही हिस्सा है, इस कारण ये उप चुनाव सीधे उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है।
जनवरी में निर्दलीय विधायक पी वी अनवर के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई है। यहां अब 19 जून को मतदान होना है। कांग्रेस ने यहां आर्यदान शौकत को मैदान में उतारा है। वही माकपा से एम स्वराज व भाजपा से मोहन जॉर्ज चुनावी मैदान में उतरे हुए है। प्रियंका गांधी यहां कुछ जगह सभाओं के अलावा 13 को रोड शो करेगी।