Skip to main content

निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते पप्पू यादव ने अपना एजेंडा किया साफ

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते पप्पू यादव ने कल फिर दोहराया कि वे कांग्रेसी हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सिपाही हैं। संसद में वे बिहार के विकास, विशेष पैकेज आदि के मुद्दे उठायेंगे।

पप्पू यादव को पूर्णिया से कांग्रेस का टिकट नहीं मिला था, क्योंकि ये सीट समझौते में आरजेडी के पास चली गई थी। जबकि चुनाव से थोड़ा पहले उन्होंने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया। टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय भिड़ गये। मगर कांग्रेस ने उनको फिर भी पार्टी से निकाला नहीं। उन्होंने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए व अमेठी में किशोरीलाल के लिए चुनाव प्रचार भी किया।

उनको प्रियंका गांधी का निकटस्थ माना जाता है। कल जब बिहार में पत्रकारों ने उनसे पूछा कि केंद्र सरकार कितने दिन चलेगी, तो उन्होंने जवाब दिया कि हम ज्योतिषी नहीं कांग्रेसी हैं।