Skip to main content

मौसम : सुबह को बादलों ने घेरा, उमस बढ़ी, दिन में आंधी व हवाओं के आसार

  •  कल बादल बरसे नहीं, तरसाया
  •  रात जरूर रही ठंडी

आरएनई, बीकानेर

रविवार की सुबह को बादलों ने पूरी तरह से ढक रखा था। आसमान बादलों से भरा था जिसके कारण हवा रुकी हुई थी। उमस भी इसी वजह से अधिक थी। रात ठंडी रही इस कारण सुबह की उमस उतना परेशान नहीं कर रही थी। फिर भी हवा की कमी के कारण मॉर्निंग वॉक करने वाले जल्दी थक रहे थे। कल दिन में बादल तो आये मगर तरसाने का काम किया, शहर में बरसे नहीं। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में आंधी, हवाओं का जोर रहेगा।

राज्य में कई नदियां उफान पर

राज्य में इस बार बारिश देरी से पहुंची मगर बाद में जमकर बरसी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार राज्य में औसत से अधिक बारिश होगी। चंद घन्टे की बारिश ने टोंक में सैलाब ला दिया। जयपुर में भी तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से छोटी छोटी नदियां उफान पर है। बनास नदी में पानी का स्तर बढ़ गया।

आज आंधी का जोर

मौसम विभाग के अनुसार अभी 2-3 दिन बीकानेर में आंधी का जोर रहेगा। कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। अभी मानसून का बीकानेर में असर है।
कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 तक गिर गया। आज वैसे तो मुख्यतः आसमान साफ रहेगा।