Skip to main content

मौसम : ठंडी रहने लगी है सुबह, मौसम बदल रहा, गर्मी कम

** राज्य में हो रही बारिश
** बीकानेर में चलेगी हवाएं

RNE, Bikaner

मंगलवार की सुबह बीकानेर में लगातार चौथे दिन भी ठंडी थी। हल्की हवा थी मगर मौसम गर्मी का जरा भी अहसास नहीं करा रहा था। अब मौसम धीरे धीरे बदलने लगा है। अभी तो सुबह ही ये परिवर्तन देखने को मिलता है। सुबह थोड़े बादल भी थे आकाश में। रात ठंडी थी। मॉर्निंग वॉक के लिए भी लोग बड़ी संख्या में घरों से निकले हुए थे।

राज्य में बारिश जारी है

मानसून राज्य में अब भी असर दिखा रहा है। अलग अलग हिस्सों में बरस रहा है। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। कल जयपुर में 5 और नसीराबाद में 4 इंच बारिश हुई। सोमवार को अलवर, सीकर, अजमेर व नागौर में भी बारिश हुई। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार फिलहाल बारिश जारी रहेगी।

बीकानेर में हवाएं चलेगी

मौसम विभाग, जयपुर के अनुमान के अनुसार मंगलवार को बीकानेर में तेज हवाओं का असर रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम 28.4 डिग्री रहा। जो कल की तुलना में ज्यादा था।