Skip to main content

मौसम: साफ मौसम से सुबह हुई शुरू, गर्मी नहीं, हल्की हवा

** राज्य में कई जगह वर्षा
** बीकानेर में बादल नहीं बरसे

RNE, BIKANER

शुक्रवार की सुबह साफ मौसम से शुरू हुई। हल्की हवा चलने के कारण गर्मी का अहसास नहीं था। आकाश में कुछ बादल भी डेरा डाले हुए थे। सुहावना मौसम होने के कारण लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। चहल पहल भी काफी थी। रात ठंडी होने से सुबह भी खुशगवार थी।


राज्य में मानसून सक्रिय

प्रदेश में गुरुवार से मानसून सक्रिय हो गया मगर एक दो जगहों को छोड़कर बारिश नहीं हुई। ब्यावर, चितौड़गढ़, झुंझनु सहित कुछ जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को सर्वाधिक बारिश अजमेर के नसीराबाद में 89 व झुंझनु के गुढ़ागौड़जी में 70 मिमी हुई।


आगामी दिनों में कई जगह बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 – 6 दिन जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना है। मानसून इन संभागों में अभी भी सक्रिय है।


बीकानेर में बादल रहेंगे

कल की तरह आज भी बीकानेर में बादल रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। कल भी बादल रहे मगर केवल तरसा के चले गये। दिन में गर्मी थी मगर शाम को ठंडी हवा चली। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। आज धूप निकलेगी और हल्के बादल रहेंगे।