Skip to main content

मौसम: खुले आकाश ने किया रविवार का स्वागत, मेघगर्जन व बारिश की आज संभावना

  •  प्री मानसून गतिविधियां राज्य में तेज हुई
  •  दो दिन बढ़ सकता है थोड़ा तापमान

आरएनई, बीकानेर

खुले आकाश के साथ मौसम ने बीकानेर में रविवार का स्वागत किया। उमस भी थी थोड़ी, मगर हवा का जोर नहीं था। रात ठंडी होने के कारण सुबह सुहावनी लग रही थी। मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या इसी कारण अधिक थी।

आज मेघगर्जन, बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज भी मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, कोटा व अजमेर में रहने की संभावना है। ये मौसम दोपहर बाद बदलेगा। उससे पहले बीकानेर में तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ रह सकता है।

प्री मानसून की रफ्तार बढ़ेगी
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब प्री मानसून की रफ्तार बढ़ जायेगी। राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी हिस्से में बारिश ज्यादा होगी। उत्तर व उत्तर पूर्वी हिस्से के बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो तीन दिन बारिश की गतिविधियां कम रह सकती है और कुछ तापमान बढ़ सकता है।

बीकानेर में आसमान साफ रहेगा
बीकानेर में सामान्यतः आज आसमान साफ रहने की संभावना है। कल दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री तक जा पहुंचा। आज तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।