Skip to main content

मौसम : सुबह खुशगवार, ठंडी हवा, गर्मी नहीं, आकाश साफ

** राज्य में कमजोर हो रहा मानसून
** बीकानेर में गिर रहा पारा

RNE, BIKANER

बीकानेर में शनिवार की सुबह सुहावनी थी। मौसम खुशगवार था। गर्मी का जरा भी अहसास नहीं था। हवा भी चल रही थी। रात की ठंड का असर सुबह भी दिखाई दिया। अच्छे मौसम की वजह से बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। पार्क भी आबाद थे। लोग घरों के बाहर बैठकर अच्छे मौसम का लुत्फ ले रहे थे।

राज्य में मानसून कमजोर

राजस्थान के अधिकांश भागों में आज से ही भारी बारिश से राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। 14 से 17 सितम्बर के मध्य पूर्वी राजस्थान में केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

सामान्य से 61 फीसदी ज्यादा वर्षा

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार इस मानसून में राज्य की बारिश ने पिछले 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार राज्य में अब तक 664 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 61 प्रतिशत ज्यादा है। इससे पहले 1975 में 665 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

बीकानेर में आसमान साफ रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में धूप निकलेगी। बीकानेर में लगातार तापमान गिर रहा है क्योंकि तेज हवा चल रही है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा।