Skip to main content

मौसम : कल की बारिश से सुबह खुशगवार, बादल छाये, दिन में हवाओं का होगा जोर

  •  कल उमस, आंधी व बारिश के बीकानेर में तीन रंग
  •  जल्द पूरे राज्य में छायेगा मानसून

आरएनई, बीकानेर

कल शाम को आंधी और उसके बाद हुई बारिश से बीकानेर में गुरुवार की सुबह बहुत खुशनुमा थी। हल्की ठंडक व बादलों ने सुबह सुकून दिया। इसी कारण आज सड़कों, कॉलोनियों के पार्कों आदि में मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या अधिक थी। कल श्रीडूंगरगढ़ में अच्छी बारिश हुई तो बीकानेर में हल्की बारिश हुई। रात को मौसम सुहाना हुआ और हवा भी ठंड से भर गई।

इससे लगता है कि मानसून ने अब दस्तक देनी शुरू कर दी है। हालांकि कल बीकानेर राज्य का सबसे गर्म जिला था। बीकानेर में कल मौसम ने तीन रूप दिखाये। पहले गर्मी फिर शाम को आंधी और उसके बाद बारिश, लोगों को गर्मी से अच्छी राहत मिली।

पूर्वी हिस्से में छाया मानसून
राज्य में मानसून प्रवेश कर गया है। पूर्वी हिस्से के 7 जिलों में मानसून पूरी तरह छाया रहा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चितौड़, उदयपुर, झालावाड़, बारां व कोटा को कल मानसून ने कवर किया। बुधवार को सबसे अधिक बारिश धौलपुर में हुई।

चार दिन पूर्वी राजस्थान में जोर रहेगा
मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले चार दिनों में मानसून पूरे पूर्वी क्षेत्र को कवर कर लेगा। केंद्र के अनुसार अगले 48 घँटों में उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना है।

कल बीकानेर रहा सबसे गर्म
कल राज्य में बीकानेर सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। जो मंगलवार की तुलना में थोड़ा कम था। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 33.3 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और हवाएं चलेगी।