Skip to main content

मौसम :: गर्मी फिर दिखाने लगी तेवर, रात को उमस से परेशानी, सुबह आकाश साफ

आरएनई, बीकानेर

दो दिन कम तापमान रहने के बाद अब मौसम ने फिर से करवट ली है। गर्मी ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। दिन में धूप तो रात में उमस गर्मी का अहसास कराती है। मंगलवार का खुले आकाश ने स्वागत किया। हवा न होने के कारण लोगों को अत्यधिक परेशानी मॉर्निंग वॉक में हो रही थी।

कल दिन का तापमान थोड़ा आगे सरका। अधिकतम तापमान 37. 3 डिग्री पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान में थोड़ी ज्यादा बढ़ोतरी हुई। ये तापमान उछलकर 25.4 डिग्री पर जा पहुंचा। ह्यूमेडिटी 35 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।