Skip to main content

मौसम : सुबह रहने लगी है अब ठंडी, दिन में धूप व बादल रहेंगे

** राज्य में कमजोर पड़ा मानसून
** लोगों को मिली राहत

RNE, BIKANER

बीकानेर में सुबह के मौसम ने अब करवट लेनी शुरू कर दी है। चार दिन से सुबह ठंडी रहने लगी है। शाम के बाद रात ठंडी होती है और उसका असर सुबह तक रहता है।


गुरुवार की सुबह भी बीकानेर में ठंडी थी। मंद हवा के कारण मौसम सुहावना था। आकाश में भी कुछ बादल थे। अच्छे मौसम के कारण मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई है।

राज्य में बारिश से राहत

प्रदेश में बारिश लगभग खत्म हो गई है। गुरुवार से पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का दौर थम जायेगा। मौसम केंद्र के अनुसार 19 सितम्बर से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आ जायेगी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। बाकी राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

बीकानेर में धूप और बादल

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में धूप निकलेगी और बादल भी रहेंगे। अब बीकानेर के तापमान में भी बदलाव आता जा रहा है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा।