Skip to main content

मौसम : आकाश खुला, हवा का जोर भी कम, मौसम आज भी शुष्क रहेगा

आरएनई, बीकानेर
शनिवार का बीकानेर में मौसम ने खुले आकाश के साथ स्वागत किया। रात को जो ठंडी हवाएं चली थी सुबह उनका असर भी कम हो गया। अब तो सुबह व शाम की ही सर्दी रह गई है। फिर भी उससे बचाव जरुरी है। नहीं तो कई मौसम जनित बीमारियां जकड़ सकती है।
कल भी तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी कल 13.9 डिग्री रहा। हवा में ह्यूमेडिटी 57 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बीकानेर में मौसम शुष्क ही रहेगा।