Skip to main content

मौसम : उमस से शुरू हुआ बुधवार, हवा का नामोनिशान नहीं, गर्मी से परेशानी

RNE, Bikaner

बीकानेर में बुधवार की शुरुआत भारी उमस से हुई। उमस तेज थी और हवा का नामोनिशान नहीं था। इस कारण गर्मी सुबह से ही परेशान कर रही थी। आकाश में इक्के दुक्के बादल थे। गर्मी के कारण आज मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या बहुत कम थी। उमस चलने ही नहीं दे रही थी तो लोग बिना वॉक किये घर लौट रहे थे।

राज्य के 6 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन राज्य में मानसून तो सक्रिय रहेगा मगर बारिश बहुत कम जगह होने की संभावना है। आज भी केवल 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आज धूप निकलेगी, थोड़े बादल भी

बीकानेर में कल मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा और लोग गर्मी से परेशान होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज भी धूप निकलेगी और थोड़े बादल रह सकते हैं। बरसात के आसार नहीं है। कल बीकानेर का अधिकतम तापमान 40.7 व न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री रहा। लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।