Bikaner Weather : रात से ठिठुराने वाली ठंड, सुबह ठंड में रही तेजी, जनजीवन प्रभावित
Jan 6, 2026, 09:08 IST
RNE Bikaner.
- सुबह 6 बजे : कोहरे के कारण हाथ को हाथ नहीं दिख रहा, दृष्टि सीमा शून्य
- सुबह 6.30 बजे : कोहरा बरकरार, ठंड में तेजी, दृष्टि सीमा शून्य
- सुबह 7 बजे :: घना कोहरा, हाड कंपाने वाली सर्दी, दृष्टि सीमा 5 कदम

- सुबह 8 बजे :: कोहरे का असर कम नहीं, सड़कें सूनी, दृष्टि सीमा 10 कदम
- सुबह 8.30 बजे :: कोहरा तेवर दिखा रहा, गलाने वाली ठंड, दृष्टि सीमा 15 कदम

मंगलवार की सुबह भी बीकानेर में कोहरे की चादर से ढकी हुई थी। रात से हाड कंपाने वाली सर्दी का सुबह तक भी असर था। लोग बिस्तर से बाहर भी नहीं निकले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। वाहन भी नजर नहीं आ रहे थे।

मॉर्निंग वॉक के लिए भी न्यूनतम संख्या में लोग निकले थे। 7.30 के बाद सडकों पर थोड़ी आवाजाही बढ़ी। स्कूल बसों का आना जाना आरम्भ हुआ। जिला प्रशासन ने ठंड के बाद भी छुट्टियां नहीं बढ़ाई थी। ठंड से ठिठुरते बच्चे अपने अभिभावकों के साथ घर के बाहर खड़े स्कूल बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। बच्चे सर्दी से कम्पकम्पा रहे थे।

सुबह 8.30 बजने के बाद भी जन जीवन सामान्य नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क रहेगा। ठंड का असर रहेगा। कोहरा दोपहर बाद ही छंटने के आसार बनेंगे।



