Bikaner Weather : रात बेहद ठंडी, सुबह ओस और कोहरे से जन जीवन प्रभावित
Jan 2, 2026, 08:08 IST
RNE Network.
नये साल के दूसरे दिन की सुबह से भी कोहरे की चादर में पूरी तरह लिपटी हुई थी। कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही न के बराबर थी। वाहन भी इक्का दुक्का ही नजर आ रहे थे। मॉर्निंग वॉक के लिए भी लोग घरों से नहीं निकले थे।

कल दिन भर बादल रहने और शाम होते ही ठंड के गहरा जाने के कारण लोग जल्दी घरों को लौट गए। पूरी रात बहुत ठंडी थी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण न लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

मौसम विभाग के अनुसार आज 2 जनवरी से मौसम बदल जायेगा। बारिश भी थम जाएगी। मौसम फिर से शुष्क हो जायेगा। मौसम विभाग ने आज कोहरे की संभावना जताई है।


