Movie prime

Bikaner Weather : बीकानेर में गलाने वाली ठंड और घना कोहरा, सुबह शून्य रही दृष्टि सीमा

 

RNE Bikaner.

बीकानेर में मंगलवार की सुबह गलाने वाली ठंड व कोहरे से हुई। रात भर ओस थी, जिसके कारण सुबह तक सीलन बनी हुई थी। भोर होते ही यह ओस कोहरे में तब्दील हो गयी। सुबह दृष्टि सीमा शून्य थी, उस कारण से लोगों की दिनचर्या भी जल्दी आरम्भ नहीं हो सकी।

गलाने वाली ठंड होने के कारण लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। बिस्तरों में दुबके रहे। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी सुबह नदारद थे। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा था, वाहनों के पहिये भी दृष्टि सीमा शून्य होने के कारण थमे हुए थे।

कल शाम से ही शीत लहर चलनी आरम्भ हो गयी थी। हालांकि दिन में कोहरा छंट गया, धूप खिल गयी। मगर शाम से शीत लहर शुरू हो गयी। उस वजह से लोग जल्दी घर की तरफ रुखसत कर गए।

मौसम का अनुमान:
 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। 22 जनवरी से 3 दिन तक मावठ की संभावना है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बीकानेर संभाग भी मावठ व ठंड की चपेट में रहेगा। तीन तेज सर्दी की संभावना जताई गई है।

FROM AROUND THE WEB