Bikaner Weather : 9 बजे बाद तक भी दृष्टि सीमा 15 कदम, लाइट जलाकर चलाना पड़ रहा था हर वाहन
RNE Bikaner.
सुबह 6 बजे :: सड़क पर सन्नाटा। हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे की चादर ने सब ढका हुआ था।
सुबह 7 बजे :: सड़कें अब भी सुनी। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी घरों में दुबके थे। सन्नाटा पसरा था।

सुबह 8 बजे :: कोहरा अब भी वैसा का वैसा। मगर कुछ लोग हिम्मत कर वॉक के लिए निकले। इक्का दुक्का ही वाहन सड़क पर। आगे की लाइट जली हुई।
सुबह 9 बजे :: कोहरे के कहर में पूरा शहर। अब भी दृष्टि सीमा केवल 20 कदम। वाहनों की आवाजाही बढ़ी। मगर लाइट जली हुई। सड़कों पर थोड़ी हलचल बढ़ी।

इस सर्दी में पहली बार इस तरह के घने कोहरे ने आकर बीकानेर को ढक लिया। जिससे आम आदमी की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित नजर आयी। जीवन की रफ्तार भी थम गई। सड़कों पर आज रोज की तरह वाहन नहीं दौड़ रहे थे।

कल रात से ही लगने लग गया था कि बीकानेर सुबह कोहरे की जद में रहेगा। क्योंकि कल रात 10 बजे से ही ओस ने असर दिखाना आरम्भ कर दिया था। कोहरा आज देर से छंटने की संभावना जताई जा रही है। घने कोहरे का असर बीकानेर में कम ही देखने को मिलता है।



