Bikaner Weather : रात की सर्दी सुबह तक बढ़ गयी। सुबह देर तक सड़कों पर रहा सन्नाटा, जन जीवन प्रभावित
RNE Bikaner.
सुबह 6 बजे : घना कोहरा, तेज सर्दी, दृष्टि सीमा - शून्य
सुबह 6 .30 बजे : कोहरा गहरे तक घना, सर्दी भी हाड कंपाने वाली, दृष्टि सीमा -- शून्य
सुबह 7 बजे : कोहरा व सर्दी जस की तस, दृष्टि सीमा - 5 कदम

सुबह 7.30 बजे : कोहरे का असर जारी, सर्दी से सड़के सूनी, दृष्टि सीमा -- 5 कदम
सुबह 8 बजे :: कोहरे की स्थिति में परिवर्तन नहीं, दृष्टि सीमा 15 कदम
सुबह 8.30 बजे :: कोहरे के बावजूद सडको पर थोड़ी सी हलचल, दृष्टि सीमा - 20 कदम

सोमवार की सुबह भी पूरी तरह से कोहरे की चादर में देर तक लिपटी रही। कड़ाके की ठंड ने कोहरे को तीखा बना दिया था। सुबह 8.30 बजे तक भी दृष्टि सीमा बहुत कम थी। इस कारण सड़कों पर दूर दूर तक सन्नाटा पसरा हुआ था।

रात की ठंड का असर सुबह तक भी था। लोग घरों में दुबके हुए थे। सड़कों पर न तो वाहन थे और न ही लोगों की आवाजाही थी। मॉर्निंग वॉक करने के लिए भी इक्का दुक्का लोग ही निकले हुए थे। सुबह 8.30 बजे के बाद तक भी वाहनों की हेड लाइट जली हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क रहेगा। ठंड तेज रहेगी। शाम से हाड कंपाने वाली सर्दी के आसार है। कोहरा भी दोपहर बाद ही छंटने की संभावना है।


