Movie prime

कोहरे की चादर में लिपटा बीकानेर, अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिरा, सर्दी बढ़ी

 

RNE Special.

  • सुबह 6 बजे :: घना कोहरा, सड़कें सुनी, दृष्टि सीमा 10 कदम
  • सुबह 7 बजे :: कोहरा वैसा का वैसा, ओस कम तो दृष्टि सीमा 25 कदम
  • सुबह 8 बजे -- कोहरा अब भी छाया हुआ, दृष्टि सीमा 30 कदम
  • सुबह 8.45 बजे-- कोहरा बरकरार, सड़कों पर थोड़ी हलचल, दृष्टि सीमा 30 कदम

नये साल 2026 की तीसरी सुबह भी बीकानेर में कोहरे से लिपटी रही। कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा था और इक्का दुक्का वाहन ही हेड लाइट जलाकर चल रहे थे। उनकी रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ था।

मॉर्निंग वॉक के लिए भी बहुत कम लोग सडको पर दिखाई दे रहे थे। बड़ी कॉलोनियों के पार्क पूरी तरह से सुने पड़े थे। लोग घरों में दुबके हुए थे। घरों के बाहर की लाइट भी 8 बजे तक जल रही थी।

कल रात को 9 बजे बाद ठंड बढ़नी शुरू हो गयी। ये ठंड सुबह तो परवान पर थी। कल अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिर गया था, जिससे ठंड अधिक महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में भी बीकानेर में कोहरा छाया रहेगा।

FROM AROUND THE WEB