Cold Wave Alert : मौसम विभाग की चेतावनी, राजस्थान में दो दिन चलेगी कोल्ड-वेव
Rajasthan weather update : उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर समाप्त होने के बाद राजस्थान के अधिकतर जिलों में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। इसके चलते सर्दी में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। ठंड का असर इतना रहा कि सूखी घास और लकड़ियों पर भी ओस जम गई। मौसम विभाग ने जिले में अगले दो दिनों तक कोल्ड-वेव की चेतावनी जारी की है। अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 26.9 डिग्री सेल्सियस हो गया।
अगले एक सप्ताह रहेगा मौसम शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग के अनुसान पश्चिम विक्षोभ खत्म होने के चलते मौसम शुष्क हो गया है। ऐसे में अब सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा और तापमान में अचानक ही भारी गिरावट दर्ज होने वाली है। ऐसे में जमाव प्वाइंट तक मौसम होने वाला है। अगले दो दिन सर्द हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट संभव है। अगले सप्ताह मौसम शुष्क रह सकता है।
राजस्थान में इस बार ज्यादा सर्दी का कारण
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार राजस्थान में ज्यादा सर्दी का प्रभाव रहने वाला है। ऐसे में इस बार शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड दिखाई दे रही है। इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने के पीछे वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर खत्म होना और उत्तरी ध्रुवीय हवाओं का सक्रिय होना मुख्य कारण है। जब वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय रहता है, तब बादल और नमी के कारण रात का तापमान ज्यादा नहीं गिरता।
लेकिन जैसे ही इसका असर कमजोर पड़ता है, उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क व ठंडी हवाएं मैदानों तक पहुंच जाती है। पहाड़ी क्षेत्र से आ रही तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट आ रही है और कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है।

